logo

‘ये आबादी उनकी जो दर्जनों बच्चा पैदा करते हैं’, बढ़ती जनसंख्या पर बोले गिरिराज सिंह

giriraj4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत ने आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी चीन से 29 लाख ज्यादा हो गई है। भारत की आबादी 142.86 करोड़ पहुंच गई है जबकि चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ है। अब इस मामले पर सियासत तेज हो गई है। सियासी गलियारों में इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बढ़ते आबादी को लेकर भारत सरकार के मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। सिंह ने बढ़ते आबादी के पीछे एक खास समुदाय को वजह बताया है।


150 जिले ऐसे जहां बच्चा पैदा करने की अनुपात बढ़ा
गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश में करीब 150 ऐसे जिला है। जहां बच्चा पैदा करने की अनुपात बढ़ गई है। ये उनकी ही देन है कि आज देश दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। गिरिराज सिंह ने कहा, "बढ़ती आबादी भारत के होलिस्टिक विकास के लिए खतरा है। हमारे संसाधन सीमित हैं। ये आबादी उनकी ही है जो दर्जनों बच्चा पैदा करते हैं। कहा कि ये एक खास समुदाय के लोग हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं कुछ कहता हूं तो ओवैसी कहते हैं कि मैं डरता हूं। 


क्या कहते हैं UNFPA के मीडिया सलाहकार
UNFPA के मीडिया सलाहकार ने बताया कि अबतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कब भारत चीन से आगे निकल गया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में तुलना करना मुश्किल है। दोनों देशों के डाटा कलेक्शन में थोड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में यह साफ है कि चीन की आबादी पिछले साल अपने चरम पर पहुंच गई और अब इसमें गिरावट आने लगी है। वहीं भारत की आबादी फिलहाल बढ़ रही है। हालांकि भारत की आबादी के ग्रोथ रेट में  भी 1980 के बाद से गिरावट देखी जा रही है। इसका मतलब यह है कि भारत की आबादी बढ़ रही है लेकिन इसकी दर पहले के मुकाबले अब कम हो गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT